PM Modi : पीएम मोदी बोले-प्रभु राम के जीवन से प्रेरणा मिलती है, प्रभु राम सुशासन के प्रतीक हैं

PM Modi : बोले-भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। विकसित भारत का निर्माण लक्ष्य है। दस साल में टैक्स प्रणाली में बदलाव हुए। इनकम टैक्स सिस्टम को आसान बनाया। गरीबों के लिए समर्पित है सरकार। आज गरीबों के लिए खर्च हो रहा है।

Update:2024-01-16 17:13 IST

PM Modi  (photo: social media )

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 16 जनवरी से आंध्र प्रदेश और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने एनएसीआईएन के अत्याधुनिक परिसर का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) के नए अत्याधुनिक परिसर का दौरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी राम राज्य की बात करते थे।

गरीबों के लिए समर्पित है सरकार

रामराज्य में कमजोर की मदद की जाती है। दस साल में टैक्स प्रणाली में बदलाव हुए। इनकम टैक्स सिस्टम को आसान बनाया। गरीबों के लिए समर्पित है सरकार। आज गरीबों के लिए खर्च हो रहा है। भारत में गरीबी कम हो रही है। आजकल पूरा देश राममय है। हर नागरिक से समान व्यवहार हो। प्रभु राम के जीवन से प्रेरणा मिलती है। प्रभुराम सुशासन के प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। विकसित भारत का निर्माण लक्ष्य है। 

‘श्री राम-जय राम‘ भजन भी गाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचे जहां राम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने ‘श्री राम-जय राम‘ भजन भी गाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभद्र मंदिर में रंगनाथ रामायण के श्लोकों को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक छह दिन पहले पीएम मोदी लेपाक्षी का दौरा कर रहे हैं। बता दें, इस जगह का जिक्र रामायण में भी हुआ है।

Tags:    

Similar News