बॉलीवुड सितारे नहीं, अब खुद PM मोदी होंगे अतुल्य भारत अभियान का चेहरा

पीएम मोदी अतुल्य भारत अभियान का चेहरा होंगे। टूरिज्म मिनिस्ट्री ने इस अभियान से बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन या किसी अन्य बॉलीवुड सितारे को जोड़ने की योजना टाल दी है। इसी साल के शुरू में आमिर खान को इस अभियान से हटाये जाने के बाद यह स्थान खाली है।

Update: 2016-11-07 00:50 GMT

नई दिल्ली: पीएम मोदी अतुल्य भारत अभियान का चेहरा होंगे। टूरिज्म मिनिस्ट्री ने इस अभियान से बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन या किसी अन्य बॉलीवुड सितारे को जोड़ने की योजना टाल दी है। इसी साल के शुरू में आमिर खान को इस अभियान से हटाए जाने के बाद यह स्थान खाली है।

अब कोई अभिनेता नहीं

-टूरिज्म मिनिस्ट्री के सीनियर अफसर के मुताबिक, अब इस अभियान से किसी बॉलीवुड अभिनेता को नहीं जोड़ा जाएगा।

-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के इस अभियान में पिछले ढाई साल के दौरान पीएम मोदी के उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल होगा जिनमें वह देश और विदेश में पर्यटन के बारे में बता रहे हैं।

-टूरिज्म मिनिस्ट्री इसके लिए ऑडियो और वीडियो की तैयारी भी कर रही है।

-इसमें पीएम मोदी देश के विभिन्न स्थानों की विशिष्टता और विविधता की बात कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने दिए थे संकेत

-इससे पहले पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस भूमिका के लिए पीएम मोदी के व्यक्तित्व के इस्तेमाल की बात कही थी।

-उन्होंने कहा था कि अतुल्य भारत अभियान के लिए पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ चेहरा है।

-महेश शर्मा ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी जिन देशों की यात्रा पर गए हैं वहां से भारत में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।

Tags:    

Similar News