विश्व योग दिवस :13 आसन करते दिखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Update: 2017-06-19 12:43 GMT

लखनऊः विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमाबाई अंम्बेडकर रैली मैदान में योगाभ्यास करेंगे। पीएम मोदी योगा की शुरुआत मंत्र से करेंगे। इसके बाद निर्धारित योगा गीत को भी गुनगुनादेते दिखेंगे। प्रोटोकॅाल में 13 आसनों को शामिल किया गया है। इसमें बैठकर किये जाने वाले 5, खड़े होकर 3 और पेट के बल लेटकर 5 आसनों को जगह मिली है।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान लखनऊ की चिकित्साधिकारी डॉ. नीलम यादव ने बताया कि योग की शुरुआत संगठन मंत्र से शुरू और संकल्प, शान्ति पाठ के साथ समापन होगा।

इस मंत्र से शुरू होगा योग

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्।

देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते।।

‘‘हम सब एक साथ चलें, एक साथ बोलें, हमारे मन एक हों। प्राचीन समय में देवताओं का ऐसा आचरण रहा इसी कारण वे वंदनीय हैं।

इस योग गीत को जगह मिली है

तन-मन जीवन चलें संवारें, योग मार्ग अपनायें।

वैर भाव को त्याग सभी, जन गीत मिलन के गायें।

आनन्दमय हो जीवन सबका, योग यही सिखलायें।

हो तनाव भय मुक्त सभी, जन दिव्य प्रेम सरसायें।

यम और नियम हमारे संबल, सुखमय जगत बनायें।

आसन प्राणायाम ध्यान से, स्वस्थ शरीर बनायें।

ऊर्जावान बनें सब साथी, कष्ट सभी मिटायें।

विश्व एक पवित्र योगमय स्वर्ग धरा पर लायें।

यह होंगे आसन

1. वज्रासन/वीरासन

2. उष्टासन

3. शशांक आसन

4. उत्तान मण्डूक आसन

5. मारीच्य आसन/वक्रासन

6. मकरासन

7. भुजंगासन

8. शलभ आसन

9. सेतुबंध आसन

10. उत्तानपाद आसन

11. अर्धहलासन

12. पवन मुक्तासन

13. श्वासन

प्राणायाम

कपालभाति

नाड़ी सोधन प्राणायाम (अनुलोम विलोम)

शीतली प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम

ध्यान

शान्तिपाठ

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।

ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः

सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त हों, सभी मङ्गलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी कष्ट न हो। इस शान्ति पाठ से योग का समापन होगा।

Tags:    

Similar News