प्रियंका गांधी ने ऐसी खबरों को बताया फर्जी, बंगला खाली करने पर दिया ये बयान

पीएम मोदी से प्रियंका गांधी वाड्रा नें बंगले के संबंध में  समय मांगा था ऐसी खबर चर्चा पीएम मोदी से अपने बंगले के संबंध में अनुरोध किया था। इस पर प्रियंका ने कहा- 'यह गलत खबर हैं।' प्रियंका ने लिखा उन्होंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है।

Update: 2020-07-14 05:27 GMT

नई दिल्ली पीएम मोदी से प्रियंका गांधी वाड्रा नें बंगले के संबंध में समय मांगा था ऐसी खबर चर्चा पीएम मोदी से अपने बंगले के संबंध में अनुरोध किया था। इस पर प्रियंका ने कहा- 'यह गलत खबर हैं।' प्रियंका ने लिखा उन्होंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 1 जुलाई को मुझे सौंपे गए पत्र के अनुसार, मैं 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट में सरकारी आवास खाली कर दूंगी।

 

यह पढ़ें...विशाखापत्तनम: केमिकल फैक्ट्री में आग से 1 शख्स की मौत, 4 घंटे बाद आग पर काबू

बता दें उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। प्रियंका को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है, इस नोटिस में ये भी लिखा गया है कि प्रियंका गांधी अपने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर 35 को 1 महीने के भीतर खाली करें।

 

 

यह पढ़ें..राज्य में लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन! मुख्यमंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

बता दें प्रियंका के बाद यह बंगला लुटियंस जोन में स्थित जो बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है।केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा। खबरों के अनुसार प्रियंकाा गांधी अब लखनई में रहेंगी। इसकी तैयारी भी चल रही है।

 

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News