राफेल से जुड़ी ये दस बातें हर भारतीय को जानना बेहद ज़रूरी! देखें वीडियो...  

भारत को पहला राफेल विमान मिल गया है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। और इस तरह से भारतीय वायुसेना के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा।

Update: 2023-07-24 11:40 GMT
राफेल


लखनऊ डेस्क: भारत को पहला राफेल विमान मिल गया है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। और इस तरह से भारतीय वायुसेना के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा।

पढ़ें...

कितना ताकतवर-कितना ज़रूरी! राफेल की इन खूबियों के बारें में जानते हैं?

लेकिन राफेल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिसे हर भारतीय को जानना बेहद ज़रूरी है।


राफेल से जुड़ी बातें:

  • राफेल विमान परमाणु मिसाइल डिलीवर करने में सक्षम।

  • दुनिया के सबसे सुविधाजनक हथियारों को इस्तेमाल करने की क्षमता।

  • इसमें दो तरह की मिसाइलें हैं। एक की रेंज डेढ़ सौ किलोमीटर है तो दूसरी की रेंज क़रीब तीन सौ किलोमीटर की है।

  • परमाणु हथियारों से लैस राफेलहवा से हवा में 150 किलोमीटर तक मिसाइल दाग सकता है और हवा से ज़मीन तक इसकी मारक क्षमता 300 किलोमीटर है।

  • राफेलजैसा विमान चीन और पाकिस्तान के पास भी नहीं है।

  • ये भारतीय वायुसेना के इस्तेमाल किए जाने वाले मिराज 2000 का एडवांस वर्जन है।

  • भारतीय एयरफ़ोर्स के पास 51 मिराज 2000 हैं।

  • दासॉ एविएशन के मुताबिक, राफेलकी स्पीड मैक 1.8 है। यानी क़रीब 2020 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार।

  • ऊंचाई 5.30 मीटर, लंबाई 15.30 मीटर। राफेलमें हवा में तेल भरा जा सकता है।

  • राफेल लड़ाकू विमानों का अब तक अफ़ग़ानिस्तान, लीबिया, माली, इराक़ और सीरिया जैसे देशों में हुई लड़ाइयों में इस्तेमाल हुआ है।

  • पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि राफेलका टारगेट अचूक होगा। राफेलऊपर-नीचे, अगल-बगल यानी हर तरफ़ निगरानी रखने में सक्षम है। मतलब इसकी विजिबिलिटी 360 डिग्री होगी। पायलट को बस विरोधी को देखना है और बटन दबा देना है और बाक़ी काम कंप्यूटर कर लेगा।

देखें वीडियो...

Full View


Tags:    

Similar News