Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लगाए पुश-अप, वीडियो हुआ वायरल

Lucknow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पुशअप करते नजर आए।

Update: 2022-10-12 10:44 GMT

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लगाए पुश-अप, वीडियो हुआ वायरल: Photo- Social Media

Lucknow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड (Wayanad) से सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर सुर्खियों में हैं। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा केरल से गुजरने के बाद कर्नाटक पहुंची है। फिलहाल यह यात्रा बीजेपी शासित कर्नाटक के विभिन्न जिलों से गुजर रही है। यात्रा के दौरान राहुल को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद की बहुत सारी तस्वीरें सामने आ रही है। मंगलवार को यात्रा से जुड़ी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जिसमें राहुल गांधी पुशअप करते नजर आए।

कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरेजवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं ने इस तस्वीरे को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से राहुल के पुशअप का वीडियो भी ट्वीट किया गया है। जिसमें एक बच्चे के साथ राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पुशअप करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल पुशअप मारने के दौरान पिछड़ते नजर आए।

कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट किया

कर्नाटक मे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बच्चे के साथ पुशअप लगाते राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के कंधे पर हाथरख कर पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी थोड़ी देर बाद एक जगह पर रूकते हैं। नीली टीशर्ट पहने बच्चा राहुल गांधी को अपने बाइशेप्स दिखाता है। आसपास खड़े कांग्रेस नेता इस लम्हे को एंजॉय करते नजर आते हैं। कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में हैशटैग #BharatJodoYatra के साथ Push-Up Challenge लिखा है।



बता दें कि कुछ दिनों पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता सिद्धारमैया के साथ राहुल गांधी के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार दोनों आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम पद पर अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जाने लगा कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं।

Tags:    

Similar News