राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले-हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित, हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं

Assembly Elections Results: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, यह लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

Report :  Network
Update:2024-10-09 12:23 IST

Rahul Gandhi(social media)

Assembly Elections Results:हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स किया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। वहां के कई विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

उन्होंने सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, यह लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

नतीजों के बाद कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा था कि हरियाणा के नतीजे तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को स्वीकार नहीं करती। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने हरियाणा विधानसभा के नतीजों को लेकर आरोप लगाते हुए कहा था कि हरियाणा के चुनाव परिणाम बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है।

नतीजों को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं। जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, चुनाव नतीजे उसके बिल्कुल ही विपरीत हैं। उन्होंने कहा, हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं। हम यह स्वीकार नहीं कर सकते।

Tags:    

Similar News