उज्जैन और सिद्धार्थनगर की घटना पर राहुल गांधी बोले, महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक

मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने किहा कि यह मानवता पर कलंक है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-09-06 13:52 GMT

Rahul Gandhi : मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह मानवता पर कलंक है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया सिस्टम की बेरहमी का सबूत है और देश के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।

कड़े कदम उठाने की जरूरत

उन्होंने आगे लिखा, प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। समय आ चुका है कि महिला सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं - सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएं। बेहतर नागरिक, बेहतर व्यवस्था को जन्म देता है और बेहतर व्यवस्था ही एक बेहतर समाज बनाती है।

ये हुईं घटनाएं

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीते चार सितंगर को कबाड़ बीनने वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाई गई, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते पीड़िता को थाने बुलाया और केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर निवासी एक महिला के साथ बस्ती जिले में 29 अगस्त की रात को दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। यह घटना तब हुई जब वह अपने बीमार को लेकर लखनऊ से वापस अपने गांव आ रही थी। महिला ने जब उसका विरोध किया तो ड्राइवर उसके पति को नीचे उतार दिया और ऑक्सीजन मास्क भी निकाल दिया था।

Tags:    

Similar News