Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में नहीं शामिल होंगे राहुल गांधी, जानिये कारण

Parliament Winter Session: कांग्रेस महासचिन जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-12 10:39 GMT

 संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी नहीं शामिल होंगे (Pic: Social Media)

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिये राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेगे। कांग्रेस प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी देते हुये बताया कि राहुल गांधी आगामी शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरु होकर 29 दिसंबर तक चलने की संभावना जतायी जा रही है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने ही इस यात्रा की शुरुआत की थी। जो कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र पहुंची है। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में जारी है।   

अगर संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने की बात की जाये तो नवंबर के तीसरे हफ्ते में सत्र की शुरूआत हो जाती है। गुजरात विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों की वजह से इस बार शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। हालांकि संसद सत्र को लेकर को आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होकर महीने के अंत तक चलने की संभावना जतायी जा रही है। 

कब से कब तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्री 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गुजर चुकी है। फिल्हाल यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3750 किमी का सफर पूरा करेगी। भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। 150-दिवसीय नॉन-स्टॉप पदयात्रा है जो श्रीनगर में खत्म होगी।  

 

 

Tags:    

Similar News