भारत का ये समोसा: दुनिया भर में है फेमस, तारीफ करते नहीं थकते लोग

भारत एक ऐसा देश है जहां समोसा खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बड़ा हो या छोटे हर कोई समोसे का दीवाने होते हैं, आज हम आपको देश ऐसे 4 शहरों के बारे में बतायेंगे जहां के समोसे पूरी दुनिया में फेमस हैं,तो चलिए शुरू करते हैं।

Update: 2020-01-19 12:46 GMT

लखनऊ: भारत एक ऐसा देश है जहां समोसा खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बड़ा हो या छोटे हर कोई समोसे का दीवाने होते हैं, आज हम आपको देश ऐसे 4 शहरों के बारे में बतायेंगे जहां के समोसे पूरी दुनिया में फेमस हैं,तो चलिए शुरू करते हैं...

1- मुंबई:

मुंबई में मिलने वाला समोसा भारत के साथ विदेशियों को भी बहुत पसंद आता है। अगर आप कभी भी मुंबई जाएं तो वहां के समोसे खाना न भूलें। भारत की सबसे आकर्षित शहर मुंबई है,कहते है कि मुंबई शहर कभी रुकता नहीं है कि यहां के लोग कभी सोते ही नहीं हैं। मुंबई को सपनो का शहर भी कहा जाता है क्यूंकि यहीं पर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी है।

2-निहालगढ़:

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन अमेठी जिले, उत्तर प्रदेश में एक रेलवे स्टेशन है।यहां के समोसे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यदि आप कभी भी वाराणसी से लखनऊ के लिए रेल मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको रास्ते में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन मिलता है,वहां के समोसे आप खाएंगे तो उसके दीवाने हो जायेंगे।

3- जौनपुर:

उत्तर प्रदेश का जौनपुर अपने स्वाद के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जौनपुर में रहने वाले सभी लोग यहां समोसा खाना पसंद करते हैं।यहां कि खास बात तो यह है कि यहां के समोसे का स्वाद मीठा होता है न की चटपटा। जी हां! यहां पर जो समोसा मिलता है वह दिखने में तो एक जैसे होते हैं ,लेकिन स्वाद में बिल्कुल अलग होते हैं। यहां के समोसे को लौंगलता कहते हैं।

4- मंदसौर:

मंदसौर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है.आपको बता दें कि मध्य प्रदेश अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। मंदसौर में मिलने वाला समोसा बहुत ही स्वादिष्ट होता है और अगर आप कभी मंदसौर जाते हैं तो वहां का समोसा जरूर खाएं।

Tags:    

Similar News