हत्या या आत्महत्या: 6 साल बाद भी इस कांग्रेसी नेता की पत्नी की मौत का नहीं खुला राज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मर्डर मिस्ट्री अब तक अनसुलझी है। छह साल पहले संदिग्ध हालत में मौत के बाद आज तक उनकी मौत रहस्य बनी हुई है

Update:2020-01-17 11:36 IST

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) की पत्नी सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की मर्डर मिस्ट्री अब तक अनसुलझी है। छह साल पहले 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के होटल लीला के कमरे में संदिग्ध हालत में सुनंदा मृत पाई गयी थीं। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल सका कि उनकी मौत (Death Mystery) कैसे हुई थी। ये गुत्थी आज भी रहस्य है कि सुनंदा ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी।

कौन है सुनंदा पुष्कर:

सुनंदा पुष्कर का जन्म बोमई में 27 जून 1964 को कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में अधिकारी थे। आतंकी हमले में उनके घर को जला दिया जाने के बाद साल 1990 में वह परिवार समेत जम्मू आकर बस गयी थी। जिसके बाद उन्होंने श्रीनगर के राजकीय कॉलेज से ग्रेजुएट किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने सहपाठी संजय रैना से शादी कर ली। हालांकि यह शादी ज्यादा नहीं चली और कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें: गायब हुआ ये खतरनाक आतंकी: 50 से ज्यादा बम धमाकों का है दोषी

इसके बाद सुनंदा 1989 में दुबई चली, और व्यापार की दुनिया में कदम रखा। दुबई में दो साल बाद उन्होंने सुजीत मैनन से शादी कर ली। 1992 में उनका एक बेटा हुआ। मार्च 1997 में सुजीत की एक हादसे में मौत हो गई थी।

सुनंदा चर्चा में आई जब उनका नाम कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ जुड़ा। साल 2009 में एक पार्टी के दौरान शशि थरूर और सुनंदा की मुलाकात हुई। वहीं आईपीएल विवाद के बाद दोनों ने 2010 में मलयाली परंपरा से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें: निर्भया के दोषी की बड़ी साजिश: जानें क्यों बनाया खुदकुशी का प्लान

कैसे हुई थी मौत:

दरअसल, 17 जनवरी को उनकी मौत से एक दिन पहले वह दिल्ली आई थीं। उनके घर में रेनोवेशन और रंग-रोगन का कार्य चल रहा था इसलिए उन्होंने पति थरूर के साथ होटल लीला के सुइट नंबर 345 में चेक-इन किया। उन्हें आखिरी बार होटल लीला में दिन के साढ़े तीन बजे जिंदा देखा गया। उस दिन थरूर कांग्रेस के एक सत्र में हिस्सा लेने के लिए गए थे। जब रात 8:30 पर थरूर अपने दो सहयोगियों के साथ होटल के कमरे में पहुंचे तो सुनंदा बेड पर मृत मिलीं थीं।

आज भी रहस्य सुनंदा की मौत: हत्या या आत्महत्या

ऑटोप्सी रिपोर्ट में ये संकेत दिए गये कि नींद की गोलियों के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई। हालांकि रिपोर्ट से यह साफ नहीं हुआ कि उन्हें जबरन जहर दिया गया या उन्होंने खुद इसे लिया।। सवाल उठा कि उन्होंने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई।

ये भी पढ़ें—RSS का संविधान! अब दो बच्चों के कानून पर संघ बना रहा प्लान

जांच के दौरान पता चला था कि पुष्कर के शरीर पर चोट के 12 निशान थे, जिसमें हाथ पर काटने का निशान भी था। हालांकि यह चोटें जानलेवा नहीं थी। लेकिन उनकी मौत के साथ ये सवाल उठे कि क्या मौत से पहले उनके साथ मारपीट हुई थी?

पाकिस्तानी पत्रकार से हुई थी लड़ाई:

उनकी मौत के साथ ही पुष्कर की जिन्दगी से जुडी कई परते खुलना शुरू हो गयी। बताया गया कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार और शशि थरूर के कथित संबंधों को लेकर सुनंदा और थरूर के बीच लड़ाई होती थीं। वहीं उनकी मौत से एक दिन पहले ही पुष्कर की पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार के साथ ट्विटर पर लड़ाई हुई थी। हालाँकि उन्होंने उसी दिन बेहद सकारात्मक ट्वीट किए थे जिनसे ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी तरह के दबाव या तनाव में हैं।

ये भी पढ़ें: ‘जादू’ से बने ‘जावेद’, ऐसी है इनकी संघर्ष की कहानी

Tags:    

Similar News