शिवराज बोलें- 'गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं'

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि जिन्हें खेती का जरा भी ज्ञान नहीं, वो खेती की बात करते हैं। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग किसानों के हित में है।

Update: 2020-12-25 12:13 GMT
मध्य प्रदेश में फिलहाल 38 जिला को-ऑपरेटिव बैंक हैं। इनमें से 34 में अध्यक्ष पद पर सांसद-विधायकों को बिठाया जा सकता है। संशोधन अध्यादेश लागू होने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया है।

सतना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 'गुंडे-माफिया राज्य छोड़ देना, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। मामा आजकल फॉर्म में हैं। मैं गड़बड़ करने वालों को छोड़ूंगा नहीं।'

उक्त बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।

इस दौरान उनके साथ मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेतागण मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो: सोशल मीडिया)

हिली नितीश सरकार: JDU से छिने 6 विधायक, बीजेपी के आगे सिर पकड़े रह गए सीएम

दादा, गुंडे, बदमाश ये अब कोई नहीं चलने वाला है: शिवराज

गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। आजकल मामा फार्म में हैं। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन तान दिए, कहीं ड्रग माफिया। सुन लो रे मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट।

पता नहीं चलेगा कहीं भी किसी को। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो। दादा, गुंडे, बदमाश ये अब कोई नहीं चलने वाला है। ये सुशासन है।'

कांग्रेस का ऐलान, इन दलों के साथ मिलकर लड़ेगी 2021 का विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो: सोशल मीडिया)

राहुल गांधी पर बोला हमला

उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि अब लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं होगी। सुशासन का मतलब बिना कुछ लिए-दिए तय समयसीमा में जनता को लाभ दिलाया जाए। पटवारी को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत में रुकना होगा, यदि नहीं रुके तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि जिन्हें खेती का जरा भी ज्ञान नहीं, वो खेती की बात करते हैं।

कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग किसानों के हित में है। उन्होंने किसानों को यकीन दिलाया कि उनके कर्ज की गठरी को उठान का काम सरकार करेगी।

झारखंड: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मंत्रियों के कार्यों की हुई समीक्षा

Tags:    

Similar News