Shrikant Tyagi Case Live: श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से झटका, वकील ने कहा- कोर्ट बंद थे, मेरा मुवक्किल छिप नहीं रहा

Shrikant Tyagi Case Live: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर UP पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।उसकी कुंडली खंगाली जा रही है,तो लखनऊ आवास पर रेड मारा गया है।

Written By :  aman
Update: 2022-08-08 11:30 GMT

Shrikant Tyagi (Social Media)

Click the Play button to listen to article

Shrikant Tyagi Case: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Noida Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की तलाश में छापेमारी जारी है। इसी क्रम में श्रीकांत त्यागी के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। दूसरी तरफ, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।   

उत्तर प्रदेश पुलिस अब श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की कुंडली भी खंगाली जा रही है। आपको बता दें कि, श्रीकांत त्यागी, नोएडा के भंगेल का निवासी है। धीरे-धीरे इसका रसूख बढ़ने लगा। सूखवाला होते ही श्रीकांत एस्कॉर्ट और बाउंसर भी रखने लगा। जांच में पता चला है कि भंगेल में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने जमीनों का अधिग्रहण (Land Acquisition) किया था, इसमें श्रीकांत त्यागी के परिवार ने करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन थी। नोएडा अथॉरिटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार को करोड़ों रुपए का मुआवजा दिया गया था। इस पैसे के बूते ही श्रीकांत त्यागी बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीदने लगा। समय के साथ उसका रसूख बढ़ाने लगा। 

चढ़ा राजनीति का चस्का 

कहा जाता है कि, बदलते समय के साथ श्रीकांत त्यागी के साथ बाउंसर की फौज बढ़ने लगी। अब वह लोगों पर अपना रौब दिखाने लगा। इसी बीच श्रीकांत को 'राजनीति' में जाने का खुमार चढ़ा। वह बीजेपी के करीब आया और पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने लगा। अब वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में आया और रसूख बढ़ाता चला गया।

Live Updates
2022-08-08 11:40 GMT

वकील बोला- मेरा मुवक्किल भाग नहीं रहा

श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी (Sushil Bhati) ने मीडिया से बात करते हुआ कहा, कि 'उनका मुवक्किल भाग नहीं रहा है। पिछले दो दिनों से अदालत बंद था, इसलिए इंतजार किया जा रहा था। वकील ने कहा कि, हम न्यायिक तंत्र (judicial system) का सहयोग करेंगे। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा का खतरा बताते हुए अदालत का रुख भी किया है।'

2022-08-08 11:34 GMT

उत्तराखंड में भी 'गालीबाज' की तलाश

श्रीकांत त्यागी मामले में यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड में भी 'गालीबाज' की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बताया कि, 'उत्तराखंड प्रशासन (Uttarakhand Administration) यूपी पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ी तो वहां भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।' इस बीच खबर आ रही है कि श्रीकांत त्यागी ऋषिकेश में छिपा हो सकता है।

2022-08-08 09:49 GMT

अदालत ने दी 10 अगस्त की तारीख 

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) से बचते-बचाते कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में घूम रहे 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को अदालत ने जोरदार झटका दिया है। दरअसल, श्रीकांत ने गौतमबुद्ध नगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में सरेंडर के लिए आवेदन किया। अदालत ने श्रीकांत के आवेदन पर विचार किया तथा आत्मसमर्पण करने के लिए 10 अगस्त की तारीख दी।

2022-08-08 09:06 GMT

श्रीकांत पर योगी सरकार सख्त, ठिकानों पर GST छापेमारी

नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी मामले में सुर्ख़ियों में आए श्रीकांत त्यागी के खिलाफ योगी सरकार सख्त हो गई है। अब जीएसटी (GST) की टीम नोएडा के भंगेल यानी श्रीकांत त्यागी के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है। बताया जा रहा है यहां श्रीकांत त्यागी की करीब 15 दुकानें हैं।' 

2022-08-08 09:03 GMT

गालीबाज श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में कर सकता है सरेंडर

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां उसके अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं दूसरी तरफ 25 हजार का इनाम रखा गया है. इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है. सूरजपुर कोर्ट के बाहर नोएडा पुलिस की तरफ से सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  

2022-08-08 08:17 GMT

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया



2022-08-08 08:01 GMT

नोएडा DM ने बैठाई जांच, पीड़ित परिवार संतुष्ट

नोएडा डीएम सुहास एल वाई (Noida DM Suhas L Y) ने कहा है कि, 'आरोपी की अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को पता चला है। जिसके लिए जांच बैठा दी गई है। उन्होंने कहा, कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, नोएडा के बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि, 'पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है।'

2022-08-08 07:57 GMT

ओमेक्स सोसायटी की सुरक्षा वाली कंपनी का लाइसेंस होगा कैंसिल 

आपको बता दें कि, ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी (Omaxe Grand Society) की सुरक्षा का ठेका जिस निजी कंपनी को दिया गया है, उसका लाइसेंस कैंसिल करने के लिए नोएडा पुलिस (Noida Police) ने पत्र लिखा है।  

2022-08-08 07:55 GMT

लोकेशन बदल रहा आरोपी

नोएडा पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को मीडिया को बताया कि, श्रीकांत त्यागी पर 'गैंगस्टर एक्ट' लगा दिया गया है। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। नोएडा पुलिस (Noida Police) की श्रीकांत के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश डाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

2022-08-08 07:51 GMT

श्रीकांत के पीछे STF भी लगी

उत्तर प्रदेश पुलिस टीमों के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी श्रीकांत त्यागी के पीछे लगा दिया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर दावे कर रही है। 

Tags:    

Similar News