Sonia Gandhi: सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi- बुखार की शिकायत के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।;

Written By :  Hariom Dwivedi
Update:2023-03-03 14:00 IST
sonia gandhi

फाइल फोटो- सोनिया गांधी (साभार- सोशल)

  • whatsapp icon

Sonia Gandhi- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें गंगाराम अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है। डॉक्टर्स के मुताबिक, बुखार के कारण वह निगरानी और जांच के दौर से गुजर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है।

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने सोनिया गांधी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो मार्च को सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। चेस्ट मेडसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जांच की प्रक्रिया चल रही है।

इस साल दूसरी बार अस्पताल में हुईं भर्ती

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की उम्र 76 वर्ष है। इस साल दूसरी बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जनवरी में वायरल इन्फेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तब वह करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में एडमिट रही थीं।

विदेश में हैं राहुल गांधी

सोनिया गांधी की तबियत ऐसे समय में खराब हुई है जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। इससे पहले भी जनवरी में जब सोनिया गांधी की तबियत खराब थी वह भारत जोड़ो यात्रा पर थे। लेकिन तब वह पदयात्रा छोड़कर अपनी मां का कुशलक्षेम जानने दिल्ली के अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहा- खतरे में है भारत का लोकतंत्र, बीजेपी ने कहा- उनके दिमाग में है पेगासस

Tags:    

Similar News