बाबा के दरबार में स्पेनिश महिला के बैग से निकले पैसे, महिला सिपाही पर लगा आरोप

Update: 2018-02-05 16:37 GMT

वाराणसी : तमाम कोशिशों के बाद भी बनारस में विदेशी सैलानियों के साथ अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। कभी मारपीट तो अभी छेड़खानी की वारदात हो रही है। ताजा मामला जुड़ा है स्पेन की रहने वाली एक महिला से जो उचककागिरि की शिकार हो गयी। हैरानी इस बात की है कि महिला की शिकायत दर्ज करने में पुलिस को 5 घंटे लग गए।

महिला सिपाही पर लगाया आरोप

स्पेन के बार्सीलोना शहर से काशी घूमने आये सात सदस्यीय दल में शामिल महिला पर्यटक जोसेफा सोमवार की सुबह 8 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। रूटीन चेकिंग के दौरान महिला पर्यटक के बैग से 2 पेन ड्राइव मिला। इसके बाद उसके बैग को जमा कर लिया गया। इस बीच महिला वापस आई तो उसके बैग से रूपये गायब थे। महिला का आरोप था कि सरस्वती गेट पर तैनात एक महिला सिपाही ने रूपये गायब किये हैं।

ये भी देखें : राख से काशी में मनाई होली, विदेशी सैलानी भी कुछ इस तरह खेलते नजर आए

घंटों बाद दर्ज हुई शिकायत

बताया जा रहा है की महिला सैलानी की शिकायत के बाद चौक पुलिस आनाकानी करती रही। आलम ये था कि स्पेनिश दल 5 घंटे तक शिकायत दर्ज करने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। महिला सैलानी से पुलिस वाले उलजुलूल सवाल पूछते रहे। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद केस दर्ज हुआ।

Tags:    

Similar News