प्रियंका गांधी बहुत शराब पीती हैं! यहां जानें क्या है सच्चाई?

सुब्रमण्यम स्वामी बोले कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बचा लिया। उनकी बुरी तरह हार होती। वह बहुत अलोकप्रिय हैं। बहुत ज्यादा शराब पीती हैं। वह और उनके पति बहुत बदनाम हैं।

Update: 2019-12-04 10:43 GMT

नई दिल्ली: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक बयान से राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, स्वामी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

प्रियंका गांधी बदनाम हैं और बहुत ज्यादा शराब पीती हैं: स्वामी

उन्होंने प्रियंका गांधी के बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों पर कहा कि प्रियंका गांधी बदनाम हैं और बहुत ज्यादा शराब पीती हैं। अगर वह वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो उनका बुरा हाल होता।

ये भी पढ़ें— निर्भया केस: जल्लाद पवन दोषियों को फांसी देने को तैयार, बताया- इस दिन…

सुब्रमण्यम स्वामी बोले कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बचा लिया। उनकी बुरी तरह हार होती। वह बहुत अलोकप्रिय हैं। बहुत ज्यादा शराब पीती हैं। वह और उनके पति बहुत बदनाम हैं।

रविवार को भी स्वामी ने प्रियंका गांधी पर तल्ख टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रियंका को कृतघ्न बेटी करार दिया था। बता दें कि स्वामी ने यह टिप्पणी प्रियंका के जेल जाकर अपने पिता के हत्यारों से मिलने के संदर्भ में की गई थी।

प्रियंका और उनकी पार्टी भटक गई है:स्वामी

पिछले दिनों सुल्तानपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था कि मेरा भाई वरुण भटक गया है। इस पर भी स्वामी पलटवार करते नजर आए। वह बोले कि वरुण नहीं प्रियंका और उनकी पार्टी भटक गई है। वे लोग वरुण की कामयाबी पचा नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें—प्रियंका गांधी की वो रात! जब बेड पर सोया था ये शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

बताते चलें कि सुब्रमण्यम स्वामी आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीजेपी नेता स्वामी राहुल गांधी को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। स्वामी के ​प्रियंका पर दिए इस बयान के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या प्रियंका सचमुच शराब पीती हैं। हालांकि इस बारे में तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि आज तक कभी ऐसी कोई खबरें मीडिया के सामने नहीं आई हैं।

Tags:    

Similar News