Gogamedi Murder Case: हत्यारे नितिन फौजी के साथी ने जेल में ब्लेड से काटा गला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया एडमिट

Gogamedi Murder Case: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-12-16 03:03 GMT

Gogamedi Murder Case  (photo: social media )

Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का मुख्य आरोपी नितिन फौजी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। जेल में बंद उसके एक साथी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। नारनौल जिला जेल में बंद कुलदीप ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप ने शुक्रवार सुबह को अपने बैरक में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपने गले पर ब्लेड चला लिया। उसके बैरक के बाहर खड़े गार्ड ने फर्श पर खून देख तुरंत जेल के बड़े अधिकारी को सूचित किया। जिसके बाद आनन-फानन में कुलदीप को जेल कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जेल एसपी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Gogamedi Murder Case: एक्शन में राजस्थान पुलिस, 460 ठिकानों पर मारा छापा, हिरासत में लिए गए 85 संदिग्ध, दो की हुई गिरफ्तारी

किस मामले को लेकर बंद है कुलदीप

कुलदीप हरियाणा के भिवानी जिले के रिवासा गांव का रहने वाला है। वह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी और शूटर नितिन फौजी का साथी है। नितिन फौजी पर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने और फायरिंग करने का आरोप है। घटना 9 नवंबर की है। इस दौरान उसके साथ कुलदीप भी मौजूद था। दोनों के विरूद्ध महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन नितिन फौजी फरार चल रहा था।

Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के दोनों फरार हत्यारे गिरफ्तार, चंडीगढ़ से पुलिस ने दबोचा

गोगामेड़ी हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद की मौत

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद अजीत सिंह ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 5 दिसंबर को वारदात वाले दिन उस कमरे में सिंह भी मौजूद थे, जहां हमलावर सुखदेव सिंह से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद अचानक उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में अजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। जहां बीते मंगलवार को उनकी मौत हो गई। अजीत के परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रूपये की मांग की है।

बता दें कि राजस्थान पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर 8-9 दिसंबर की दरमियानी रात चंडीगढ़ के एक होटल से गोगामेड़ी के हत्यारों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को पकड़ा था। पुलिस ने उनके साथी उधम सिंह, भवानी, राहुल और संदीप को भी पिछले दिनों पकड़ा था। इस सभी को सोमवार 11 दिसंबर को जयपुर जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां से उन्हें सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Gogamedi Murder Case: ‘पुलिस हत्यारों का जल्द करे एनकाउंटर, वरना होगा उग्र आंदोलन’, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने दी चेतावनी

Tags:    

Similar News