रॉकी यादव फिर जाएगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

Update: 2016-10-28 08:02 GMT

नई दिल्ली: बिहार के गया रोडरेज मामले में मुख्य आरोपी रॉकी यादव की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उसकी जमानत पर स्टे लगा दिया। गौरतलब है कि रॉकी को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। रॉकी यादव जनता दल युनाइटेड (जेडयू) की निष्काषित नेता मनोरमा देवी का बेटा है।

क्या था मामला?

-तब बिहार विधान परिषद में जदयू सदस्य मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी कुमार यादव और उसके सहयोगी देर रात कार से जा रहा था।

-गया से आदित्य कुमार सचदेव अपने चार साथियों के साथ कार से जिला मुख्यालय लौट रहा था।

-आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए यादव की गाड़ी ओवरटेक की थी।

-जिसके बाद रॉकी यादव ने अपनी गाड़ी बढ़ाकर आदित्य को रोका और सबक सिखाने के लिए उसे कथित तौर पर गोली मार दी थी।

Tags:    

Similar News