Bharat Rashtra Samithi: केसीआर कर रहे भारत राष्ट्र समिति का बड़ा विस्तार

Bharat Rashtra Samithi: पार्टी का वादा है बीआरएस के सत्ता में आने पर तेलंगाना की भांति रायथू बीमा, कृषि के लिए चौबीस घंटे मुफ्त बिजली और अन्य लाभकारी योजनाओं को सभी राज्यों में विस्तारित किया जाएगा।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2022-12-21 09:13 GMT

Telangana CM KCR  (photo: social media )

Bharat Rashtra Samithi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर अपनी 'भारत राष्ट्र समिति' को तेजी से विस्तार देने पर काम कर रहे हैं। इस महीने के अंत बीआरएस पड़ोसी आंध्र प्रदेश सहित छह राज्यों में अपनी गतिविधियाँ शुरू करने के लिए तैयार है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 'अब की बार, किसान सरकार' के नारे के साथ शुरुआत में छह राज्यों में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ (किसान शाखा) खोलने का फैसला किया है। पार्टी का वादा है बीआरएस के सत्ता में आने पर तेलंगाना की भांति रायथू बीमा, कृषि के लिए चौबीस घंटे मुफ्त बिजली और अन्य लाभकारी योजनाओं को सभी राज्यों में विस्तारित किया जाएगा।

बीआरएस किसान प्रकोष्ठ पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में शुरू किए जाएंगे। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के बाद देश भर में पार्टी कार्यक्रमों को आक्रामक तरीके से करने का फैसला किया है। बाद में, बीआरएस महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा में अपनी गतिविधियां शुरू करेगा। देश भर में बीआरएस विचारधारा को विभिन्न भाषाओं में गीतों और साहित्य के जरिये फैलाने का इरादा है। मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य के लिए कन्नड़, मराठा, उड़ीसा सहित कई भारतीय भाषाओं के कवियों और गीतकारों को शामिल किया है।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि उत्तर भारत, पूर्व और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों के कई पूर्व विधायक, वरिष्ठ राजनीतिक नेता अपनी टीमों और अनुयायियों के साथ मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर रहे हैं। चर्चा के बाद वे बीआरएस गतिविधियों को शुरू करने की व्यवस्था करने के लिए अपने-अपने राज्यों में वापस जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राव उन्हें विस्तार से समझा रहे हैं कि किस तरह की नीतियां वहां के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप अपने-अपने राज्यों की भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को देखते हुए अपनाई जानी चाहिए।

बीआरएस के लिए सदस्यता अभियान

आंध्र प्रदेश के कई लोग पहले से ही राव के साथ दिल्ली और हैदराबाद में बीआरएस के साथ काम करने का मौका देने के लिए चर्चा कर रहे थे। वे राज्य में बीआरएस के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने के इच्छुक हैं। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में जल्द ही बीआरकेएस शुरू करने के लिए मंच तैयार है। उत्तर आंध्र सहित कई जिलों के 70 से 80 प्रमुख लोग राव से परामर्श के बाद पहले से ही फील्ड स्तर पर गतिविधियां शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। उम्मीद है कि राव इस महीने के अंत तक दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया को संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनावों के लिए बीआरएस नीतियों और पार्टी की कार्य योजना की घोषणा करेंगे।

Tags:    

Similar News