भीषण सड़क हादसा: 250 फीट नीचे लुढ़की कार, गिरी मकान की छत पर

कार हादसे का शिकार होने के बाद 250 फीट नीचे लुढ़कती चली गई। लेकिन सबसे बड़ी बात कि कार 250 फीट लुढ़कने के बाद एक घर की छत पर जा गिरी।

Update: 2020-09-04 06:41 GMT
एक कार हादसे का शिकार होने के बाद 250 फीट नीचे लुढ़कती चली गई। लेकिन सबसे बड़ी बात कि कार 250 फीट लुढ़कने के बाद एक घर की छत पर जा गिरी।

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद भयानक कार हादसे की खबर सामने आ रही है। हदसा ऐसा हुआ कि देख कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। यहां एक कार हादसे का शिकार होने के बाद 250 फीट नीचे लुढ़कती चली गई। लेकिन सबसे बड़ी बात कि कार 250 फीट लुढ़कने के बाद एक घर की छत पर जा गिरी। इस पूरे हादसे में कार चालक जख्मी हो गया है। वहीं साथ में बैठे एक अन्य व्यक्ति के भी चोट आई है। लेकिन इसृतने भयानक हादसे के बाद भी भगवान का रहम रहा कि कार सवार दोनों लोगों की जान बच गई।

भीषण हादसा, 250 फीट नीचे लुढ़की कार

ये पूरा भयावह हादसा पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिससे ये हदसा सबकी नज़र में आ गया। जानकारी में पता चला है कि ये भीषण कार हादसा सुबाथू-सोलन मार्ग पर हुआ है। ये हादसा गुरुवार को हुआ था। इस भीषण हादसे में कार चालक समेत एक पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- प्रियंका ने यूपी परीक्षाओं पर योगी सरकार को घेरा, बोली-भर्तियां आती पर नौकरी नहीं

सड़क हादसे में 250 फीट नीचे लुढ़कर गिरी कार (फोटो. सोशल मीडिया)

हादसा थड़ी क्षेत्र के समीप हुआ। कार 250 फीट नीचे लुढ़कती हुई जा कर रिहायशी क्षेत्र में घर की छत पर गिर गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार लुढ़कती हुई गिरती दिख रही है। चोटिल व्यक्ति को छावनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुबाथू के वीरेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं।

आईं गंभीर चोटें

सड़क हादसे में 250 फीट नीचे लुढ़कर गिरी कार (फोटो. सोशल मीडिया)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के रिटायर्ड जवान वीरेंद्र सिंह कार से चालक के साथ सोलन से सुबाथू की ओर जा रहे थे। थड़ी के समीप कार250 फीट नीचे लोअर थड़ी के रिहायशी क्षेत्र में जा गिरी।

ये भी पढ़ें- कफील बने हथियार: राजनीतिक पार्टियां कर रही इस्तेमाल, निशाना बनी योगी सरकार

हादसे में वीरेंद्र सिंह को सिर और टांग में गंभीर चोटें आई हैं। रिहायशी क्षेत्र में खड़ी कार पर चोटिल व्यक्ति की कार गिरने से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है।

Tags:    

Similar News