TV Somanathan: टीवी सोमनाथन होंगे नए कैबिनेट सचिव, जानिए कब से शुरू होगा कार्यकाल

TV Somanathan: सीनियर आईएएस अफसर टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। राजीव गौबा का कार्यकाल 30 अगस्त को खत्म हो जाएगा।

Update: 2024-08-10 14:11 GMT

TV Somanathan

TV Somanathan: सीनियर आईएएस अफसर टीवी सोमनाथन भारत के नए कैबिनेट सचिव होंगे। भारत सरकार की ओर से उन्हें कैबिनेट का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त से शुरू होगा। सोमनाथन इस पद पर अगले दो साल तक रहेंगे। सोमनाथन इस समय केंद्रीय वित्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इनसे पहले राजीव गौबा कैबिनेट सचिव के रूप में काम कर रहे थे। जिनका कार्यकाल 30 अगस्त 2024 को खत्म हो जाएगा। राजीब गौबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के ऑफसर हैं। उन्हें इस पद पर दूसरा एक्सटेंशन नहीं दिया गया।

केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण अंग

कैबिनेट सचिव को भारत सरकार का दायां हाथ कहा जाता है। जिनका काम प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देना होता है। उनका कार्यालय प्रधानमंत्री के कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर होता है। कैबिनेट सचिवालय को सरकार के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में गिना जाता है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं

टीवी सोमनाथन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले भी तमिलनाडु सरकार के कई बड़े पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने संयुक्त सतर्कता आयुक्त, कार्यकारी निदेशक मेट्रोवाटर, मुख्यमंत्री के सचिव समेत अन्य कई पदों पर काम किया है। उन्होंने 1996 में यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम के माध्यम से पूर्वी ईस्ट एशिया में फाइनेंशियल इकोनॉमिस्ट के रूप में काम किया। इसके अलावा वो सबसे युवा सेक्टर प्रबंधक भी बनाए गए। सोमनाथन ने 2011 से 2015 तक विश्व बैंक के निदेशक के रूप में कार्य किया।

Tags:    

Similar News