उफ्फ... ये गर्मी, देश में सबसे ज्यादा पहुंचा तापमान, दिल्ली में पारा 52.3 के पार

Weather Update : उत्तर भारत सहित पूरे देश में भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि मची हुई है, आमजन से लेकर पशु पक्षी सभी बेहाल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने आज रिकॉर्ड ही तोड़ दिया हैं।;

Written By :  Rajnish Verma
Update:2024-05-29 18:30 IST
उफ्फ... ये गर्मी, देश में सबसे ज्यादा पहुंचा तापमान, दिल्ली में पारा 52.3 के पार
  • whatsapp icon

Weather Update : उत्तर भारत सहित पूरे देश में भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि मची हुई है, आमजन से लेकर पशु पक्षी सभी बेहाल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने आज रिकॉर्ड ही तोड़ दिया हैं। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो पूरे देश में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। बता दें कि मौसम विभाग बीते कई दिनों से हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है, यहां हर रोज तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि दिल्ली के मुंगेशपुर AWS (स्वचालित मौसम स्टेशन) पर 52.3 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है। इसमें पहले राजस्थान के रेगिस्तान में जो रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, वो लगभग 51 डिग्री था। हालांकि दिल्ली ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

इससे पहले सबसे अधिक तापमान फलौदी का दर्ज किया गया था

बता दें कि भारत में इससे पहले सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 2016 में राजस्थान के फलौदी का था। इसके बाद 2019 में रेगिस्तानी राज्य चुरू में 50.8 डिग्री और 1956 में अलवर में 50.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

तो दुनिया का हो जाएगा सबसे अधिक तापमान

बता दें कि दिल्ली के मुंगेशपुरा में देश का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो 52.3 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यहां का तापमान महज 4.4 डिग्री और बढ़ जाए तो यह दुनिया का सबसे अधिक तापमान हो जाएगा। दुनिया के सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में कैलीफोर्निया के डेथवैली के पास का है, जहां का अधिकतम तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। ये दुनिया का सबसे अधिक तापमान है। 

Tags:    

Similar News