Vande Bharat Express: 2023 में मिल सकती है लम्बी दूरी वाली 300 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, स्लीपर कोच से होंगी सुसज्जित

Vande Bharat Express: नये साल में जो बजट पेश होगा उसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 300 नई वंदे भारत ट्रेनों को पटरी पर उतारे जाने की घोषणा हो सकती है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-19 11:15 GMT

Vande Bharat Express (Pic: Social Media)

Vande Bharat Express: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार नये साल में नई सौगात दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की व्यवस्था करने जा रही है। नये साल में जो बजट पेश होगा उसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 300 नई वंदे भारत ट्रेनों को पटरी पर उतारे जाने की घोषणा हो सकती है। क्योंकि अभी देश में जो वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं उनमें चेयर कार की व्यवस्था है जल्‍द ही इसको स्लीपर कोच से बदला जा सकता है। स्‍लीपर कोच लगने के बाद इन ट्रेनों को लंबी दूरी तक चलाया जाएगा। अभी वर्तमान में जो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं वो 400-500 किलो मीटर के बीच में चल रही हैं, लेकिन जो नई वंदे भारत शुरु की जाएंगी वो ज्यादा लंबी दूरी के लिए चलेंगी जिनमें यात्री आराम से सोकर सफर का आनंद ले सकेगा। देश में अभी कुल 6 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर बर्थ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय रेलवे को 300 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य दिया गया है। अभी वंदे भारत ट्रेनों में सिर्फ चेयर कार सुविधा ही है। लेकिन स्लीपर कोच लगने के बाद वंदे भारत में यात्री आराम से सोकर अपनी यात्रा कर सकेंगे। इससे वंदे भारत को लंबे रूट्स पर भी चलाया जा सकेगा।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत (Features of Vande Bharat train)

- गति, सुरक्षा और सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मुख्य पहचान है।

- वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है और इसमें शताब्दी ट्रेन जैसी कोच हैं।

- सभी कोच में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं।

- जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और बहुत ही आरामदायक बैठने की जगह के अलावा घूमने वाली कुर्सियां लगी हैं।

- प्रत्येक कोच में खाने-पीने की सुविधाओं के साथ एक पेंट्री है।

- प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।  

- ट्रेन में टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो-वैक्यूम शौचालय भी बने हुए हैं। 

जानिए देश में कहां कहां चल रही हैं वंदे भारत एक्सप्रेस (Know where Vande Bharat Express is running in the India) 

1. दिल्ली से वाराणसी (Delhi to Varanasi)

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी। रेलवे ने पहली वंदे भारत ट्रेन को 2019 में चालू किया था।

2. दिल्ली से कटरा (Delhi to Katra)

दूसरी वंदेभारत ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच में शुरु की गई थी। दूसरी वंदेभारत ट्रेन को गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस का  संचालन 5 अक्टूबर से किया गया था। दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर प्रत्येक दिन चलती है।

3. मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर (Mumbai Central to Gandhinagar)

देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलती है। यह मुंबई सेंट्रल से चलकर सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर राजधानी पहुंचती है। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 30 सितंबर 2022 को मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी थी।

4. ऊना से चंडीगढ़ (Una to Chandigarh)

चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हिमाचल के ऊना से चंडीगढ़ होते हुए नई दिल्ली पहुंचती है। देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच होता है। ऊना से चंडीगढ़ के बीच में चलने वाली वंदभारत ट्रेन को पीएम मोदी ने 13 अक्टूबर 2022 को हरी झंडी दिखायी थी।

5. चेन्नई से मैसूर (Chennai to Mysore)

देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर (Chennai-Bangalore and Mysore) रूट चल रही है। ये ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5:50 बजे निकलकर सुबह 10:25 बजे बेंगलुरु सिटी जंक्शन पर पहुंचती है। इस ट्रेन का भी पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखायी थी।

6. नागपुर से बिलासपुर (Nagpur to Bilaspur)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।  

Tags:    

Similar News