US के लिए उड़ान भरेंगे भारत के 36 विमान, 11 जुलाई से भारतीयों की स्वदेश वापसी

एयर इंडिया की 36 फ्लाइट्स भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 11 जुलाई से अभियान शुरू करेंगी। बता दें कि अमेरिका में फंसे भारतीयों के लिए 6 जुलाई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जायेगी।

Update: 2020-07-05 18:45 GMT

नई दिल्ली: वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे भारतीयों की अब वापसी होगी। इसके लिए सरकार के आदेश दे दिए हैं। एयर इंडिया की 36 फ्लाइट्स भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 11 जुलाई से अभियान शुरू करेंगी। बता दें कि अमेरिका में फंसे भारतीयों के लिए 6 जुलाई से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जायेगी।

वंदे भारत अभियान: अमेरिका में फंसे भारतीयों को लाया जाएगा वापस

अमेरिका के लिए एयर इंडिया की 36 फ्लाइट 11 जुलाई से उड़ान भरेंगी। 19 जुलाई तक चलने वाले इस वंदे भारत अभियान के अंतर्गत अमेरिका के अलग अलग शहरों में लॉकडाउन के चलते फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जाएगा। इसके लिए कल 6 जुलाई को यूएस के अलग अलग शहरों में अलग अलग टाइम पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो जायेगी।

6 जुलाई से टिकटों की बुकिंग शुरू

जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क से सुबह 10.30 बजे भारत वासपी के टिकट लिए जा सकेंगे तो शिकागो से सुबह 9.30 बजे बुकिंग शुरू होगी। इसके अलावा सेन फ्रेंसिसको में भारतीय सुबह 7.30 बजे फ्लाइट का टिकट ले सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका के लोधी एस्टेट बंगले में ये BJP सांसद सजाएंगे आशियाना, मिला आवंटन!

एयर इंडिया की 36 फ्लाइट 11-19 जुलाई तक संचालित

बता दें कि कोरोना संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द हैं। हालंकि इस दौरान 7 मई से वंदे अभियान की शुरुआत की गयी। जिसमे तहत 137 देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। अब तक 5.03 लाख से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है।

अब तक 5.03 लाख से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी

अब एक बार फिर अभियान के जरिये अमेरिका से भारतीय नागरिकों को लाया जायेगा। गौरतलब है कि अब तक सबसे ज्यादा विदेशों से केरल में भारतीयों की वासपी हुई। यहां 94085 लोग लौटे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्रप्रदेश में लोग लौटे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News