अभी पड़ेगी भीषण ठंड: 21 साल का टूटा रिकाॅर्ड, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे सटे मध्य तथा पश्चिमी भारत के इलाकों में इसका प्रभाव रहेगा। शुक्रवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।

Update: 2021-01-27 03:44 GMT
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की तरफ से बढ़ने से शुष्क उत्तर-पश्चिमी पवनें जोर पकड़ रही हैं।

नई दिल्‍ली: उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले 2 से 3 दिन तक ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की तरफ से बढ़ने से शुष्क उत्तर-पश्चिमी पवनें जोर पकड़ रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और इससे सटे मध्य तथा पश्चिमी भारत के इलाकों में इसका प्रभाव रहेगा। शुक्रवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।

29 जनवरी के बाद कोहरे में कमी

अगले 3-4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, बिहार, हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में घना कोहरा छाये रहने का अनुमना है। 29 जनवरी के बाद से कोहरे में कमी आएगी।

ये भी पढ़ें...किसान नेताओं का दावा, एक्टर दीप सिद्धू ने दिल्ली में भड़काई हिंसा

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि साल 2000 से लेकर अभी तक गणतंत्र दिवस के दिन यह सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जनवरी के आखिरी सप्ताह तक तापमान बढ़ने लगता है। इससे पहले 2008 में गणतंत्र दिवस पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2009, 2010, 2014 और 2018 में इस दिन घना कोहरा था और 2015 और 2017 में बारिश हुई थी।

ये भी पढ़ें...गैंगेस्टर लेकर आए किसान! दिल्ली में हिंसा का था प्लान, पुलिस ने दर्ज की 15 FIR

ला नीना के प्रभाव से पड़ रही सर्दी

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, ला नीना के प्रभाव से इस साल सर्दी का सीजन लंबा रहेगा। इसकी वजह से ही जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी भीषण ठंड पड़ रही है। हवा की दिशा फिलहाल उत्तर पश्चिमी चल रही है। अभी इस सप्ताह भी ऐसी ही सर्दी रहेगी। यूपी में भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ इलाकों में जबरदस्त शीतलहर चल सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News