Weather Today: 15 जून के बाद होगी यूपी में बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Today: देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भीषम गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों को तुरंत मिलने की उम्मीद को झटका दिया है।

Update:2022-06-10 07:10 IST

यूपी में आज का मौसम: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Weather Today 10 June 2022p: इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग राहत की बारिश के लिए मानसून (When will it rain in Uttar Pradesh) की राह देख रहे हैं। पश्चिम –उत्तर भारत के दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan) से सटे राज्यों में तापमान 44 डिग्री को पार कर चुका है। ऐसे में मानसून के आने को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यूपी, एमपी, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड में 15 जून के बाद बारिश होने की संभावना है। तब तक इन राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि आज आपके राज्य में कैसा मौसम रहेगा।

यूपी में आज का मौसम (Today's weather in UP)

देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भीषम गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों को तुरंत मिलने की उम्मीद को झटका दिया है। राज्य में पारा बीते कई दिनों से 40 डिग्री के पार बन हुआ है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ – साथ न्यूनतम तापामान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान का 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

लखनऊ में आज का मौसम (Lucknow today weather)

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। शहर में लगातार तापमान 40 डिग्री के पार बन हुआ है। जिससे लोगों की दिनचर्या बेहद प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी से शहरवासी हलकान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल लखनऊवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला। कल यानि शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहेगा। गुरूवार को भी शहर का अधिकतम तापमान यही थी। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi weather today)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसबार गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली में कहीं - कहीं तो पारा 50 डिग्री के करीब तक पहुंच गया था। लगातार चल रही हीटवेव ने लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस। हालांकि इस दौरान आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में 15 जून के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

Tags:    

Similar News