मौसम ने बदली करवट: देश के कुछ राज्यों में भीषण बारिश तो कहीं हो रही बर्फबारी

देश में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है सबको लग रहा था कि ठंड गई लेकिन बहुत जगह बारिश होने की वजह से अब हाल बदल गए है।

Update: 2020-03-11 04:38 GMT

नई दिल्ली: देश में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली है सबको लग रहा था कि ठंड गई लेकिन बहुत जगह बारिश होने की वजह से अब हाल बदल गए है। इतना ही नहीं उत्तर भारत में तो बहुत सी जगह पर बारिश और बर्फबारी दोनों हुई है। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही तीन दिन तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी हुई है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला ने 11 के लिए यलो और 12-13 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में15 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस वजह से तापमान कम होने से प्रदेश भर में शीतलहर बढ़ने की संभावना है। तो वहीं मंगलवार को रंगों के त्योहार होली के दिन मौसम अधिकतर भागों में साफ रहा।

ये भी पढ़ें:इन 5 बातों को गंभीरता से लेंगे, तभी पाएंगे समृद्धि व रहेंगे खुशहाल

इन जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 11 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, 12 मार्च को धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान बारिश होने की अधिक संभावना है। मौसम की वजह से क्रिकेट लवर्स को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

विभिन्न शहरों का तापमान

ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, सुंदरनगर-भुंतर 24.2, हमीरपुर 24.1, बिलासपुर 9.5, कांगड़ा 23.6, सोलन 22.5, चंबा 22.4, नाहन 21.2, धर्मशाला 18.2, शिमला 17.4, कल्पा 13.2, डलहौजी 10.3 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग -5.2

मनाली 1.0

कल्पा -0.5

कुफरी 4.8

शिमला 5.7

ये भी पढ़ें:सिंधिया आज ज्वाइन करेंगे BJP! इस शख्स की खुशी के लिए छोड़ दी कांग्रेस

रोहतांग बहाली के अभियान को लग सकता है ब्रेक

मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी से सीमा सड़क संगठन के रोहतांग दर्रा की बहाली के अभियान को ब्रेक लग सकता है। BRO ने रोहतांग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया है, लेकिन यदि फिर से बर्फबारी हुई तो अभियान को ब्रेक लग सकता है। इसी तरह हाईवे-305 से भी बर्फ हटाने का काम बाधित हो सकता है। कुछ दिनों पहले आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे से बर्फ को हटाकर जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने वाले लोगों की बड़ी राहत दी है। अब लोगों को 10 के बजाए चार किलोमीटर तक पैदल बर्फ में सफर करना पड़ेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News