भारी बारिश-बर्फबारी: यहां जारी हुई चेतावनी, अब फिर लौटेगी भयानक ठंड

एक बार फिर से गर्मी का सीजन आने की बजाय सर्दी का सीतम लौटता दिखाई दे रहा है। इस बारे में मौसम विभाग ने 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जाहिर की है। जिसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) होने के कारण मौसम तेजी से बिगड़ रहा है।

Update: 2021-02-21 11:43 GMT
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम तेजी से बिगड़ रहा है। कई राज्यों में बदलते मौसम की वजह से बारिश के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। फरवरी माह के खत्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में एक बार फिर से गर्मी का सीजन आने की बजाय सर्दी का सीतम लौटता दिखाई दे रहा है। इस बारे में मौसम विभाग ने 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जाहिर की है। जिसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) होने के कारण मौसम तेजी से बिगड़ रहा है। कई राज्यों में बदलते मौसम की वजह से बारिश के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी फिर पहुंची संगम नगरी, पुलिस की कार्रवाई से घायल हुए लोगों से मिली!!!

बदलेगा फिर मौसम

राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी(IMD) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान ऋतु के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि मौसम विभाग के हिसाब से सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फोटो-सोशल मीडिया

अब राजधानी रांची की बात करें तो यहां बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है और धूप निकल गयी है। जिसके चलते रांची में आजा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 रहने की संभावना जाहिर की गई है।

ये भी पढ़ें...पंजाब यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल भलवान के मर्डर केस में खुलासा-सिंघु बॉर्डर पर 9 फरवरी को मारने की थी साजिश

हल्की से मध्यम बौछारें

दूसरी तरफ असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड की तरफ देखें तो यहां एक-दो जगहों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। ऐसे में तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, और तेलंगाना के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें अगले 24 घंटों में नजर आ सकतीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जाहिर की गई हैं। ऐसे में सबसे पहले बारिश और बर्फबारी जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और लद्दाख में देखने को मिल सकती है। 24 घंटों के बाद मौसमी हलचल और बढ़ने की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें...बलिया: आनन्द स्वरूप शुक्ला के तीखे बोल, मुसलमानों को लेकर दिया विवादित बयान

Tags:    

Similar News