Women Leaders India Fellowship : वूमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित

Women Leaders India Fellowship : रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने वीमेनलीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-01 17:00 GMT

Women Leaders India Fellowship : रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने वीमेनलीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फेलोशिप का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में वीमेन लीडर्स की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 10 महीनों में 50 उत्कृष्ट वीमेन लीडर्स को सशक्त किया जाएगा, जो जलवायु सहनशीलता, खेल विकास, शिक्षा और आजीविका सृजन में परिवर्तनकारी बदलाव ला रही हैं। फेलोशिप में भाग लेने वाली महिलाएं सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपने अभिनव परियोजनाओं पर काम करेंगी।

फेलोशिप के लिए आवेदन 1 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक किए जा सकते है। यह कार्यक्रम सितंबर 2024 में शुरू होगा और भारत में दो सम्मेलनों के साथ समाप्त होगा। यह रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दृश्यता और नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा। वूमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करने में सहायता करेगी। यह फेलोशिप ऐसे वास्तविक परिवर्तनकर्ताओं की तलाश कर रही है, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, खेलों तक पहुंच में सुधार करने और शैक्षिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।

50 महिलाओं को चुनाव गया था

बता दें कि फेलोशिप कार्यक्रम का लक्ष्य प्रतिभागियों के नेतृत्व को मजबूत करना है। रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉयस नेटवर्क के माध्यम से यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ ही जागरूकता बढ़ाएगा। दिसंबर 2022 में पहली फ़ेलोशिप आयोजित की गई थी। इसमें सामाजिक क्षेत्र की 50 महिलाओं को चुना गया था। फ़ेलो समूह का चयन शिक्षा, ग्रामीण परिवर्तन, आजीविका विकास और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के आधार पर किया गया।

Tags:    

Similar News