Women In Politics: राजनीति में महिलाओं की भागेदारी के मामले में विकसित राज्यों से आगे हैं यूपी-बिहार जैसे राज्य

Women In Politics: 9 दिसंबर को कानून मंत्रालय द्वारा देश की संसद में पेश किए गए डाटा के मुताबिक, लोकसभा में 14.94 प्रतिशत और राज्यसभा में 14.05 प्रतिशत महिला सांसद हैं।

Update: 2022-12-12 10:03 GMT

राजनीति में महिलाओं की भागेदारी के मामले में विकसित राज्यों से आगे हैं यूपी-बिहार जैसे राज्य: Photo- Social Media

Women In Politics: भारत में महिला वोटरों की तादाद 48 प्रतिशत है, फिर भी देश की संसद में उनकी मौजूदगी 15 प्रतिशत से भी कम है। 9 दिसंबर को कानून मंत्रालय द्वारा देश की संसद में पेश किए गए डाटा के मुताबिक, लोकसभा में 14.94 प्रतिशत और राज्यसभा में 14.05 प्रतिशत महिला सांसद हैं। जो कि अंतरराष्ट्रीय मानक 18 प्रतिशत से नीचे हैं। इस मामले में भारत के पड़ोसी राज्य आगे हैं। जहां पाकिस्तान की संसद में महिलाओं की भागीदारी 20 प्रतिशत है तो बांग्लादेश में 21 प्रतिशत है।

महिलाओं की भागीदारी के मामले में विकसित राज्यों से आगे पिछड़े राज्य

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक, देशभर की विधानसभाओं में महिला विधायकों का औसत 8 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या सबसे अधिक 14.44 प्रतिशत है। इसके बाद झारखंड 12.35%, पंजाब 11.11%, राजस्थान 12%, उत्तराखंड में 11.43%, उत्तर प्रदेश 1.66%, पश्चिम बंगाल 13.70 और बिहार 10.70 प्रतिशत है।

जबकि देश के विकसित राज्य जिनमें केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात सरीखे राज्य आते हैं, वहां की विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 10 प्रतिशत से भी नीचे हैं। मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और मणीपुर जैसे राज्यों में भी ये आंकड़ा 10 प्रतिशत के नीचे ही है।

50 प्रतिशत से ज्यादा महिला वोटर वाले राज्य भी पीछे

जिन राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत के ऊपर है, वहां की विधानसभाओं में भी महिलाओं की मौजूदगी काफी कम है। ऐसे राज्यों में केरल, मणिपुर, असम, मिजोरम, मेघालय, गोवा, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां की विधानसभाओं में महिलाओं की उपस्थिति 5 से 10 प्रतिशत के बीच है। जानकार बताते हैं कि ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकतर पार्टियों को लगता है कि महिलाओं से अधिक चुनाव लड़ने और जीतने की क्षमता पुरूषों में है।

देश में कितनी महिला विधायक ?

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधित्व के बारे में सवाल किया था। जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि 29 राज्यों के कुल 3956 विधायकों में 352 महिला विधायक हैं। इनमें 122 भाजपा की, 69 कांग्रेस की और 161 अन्य शामिल है। 

Tags:    

Similar News