IPL 2022: चार दिनों बाद होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन, इन दो नई टीमों के कप्तान बनने की लिस्ट में ये खिलाड़ी सबसे आगे

IPL 2022: आईपीएल 2022 में शामिल हुई नई टीम लखनऊ के कप्तान केएल राहुल बन सकते हैं।

Written By :  Divyanshu Rao
Newstrack :  Network
Update: 2021-11-26 13:14 GMT

IPL 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 mega auction date) में महज अब सिर्फ चार दिन बचे हुए हैं। इस मेगा का क्रिकेटर्स और फ्रेंचाइंजी बेसबरी से इसका इतंजार कर रही हैं। आईपीएल के इस ऑक्शन में 8 टीमों की बजाए 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसके बाद कई फ्रेंचाइजीं ने कुछ प्लेयर्स को रिलीज (ipl 2022 mega auction released players list)i  तो कई प्लेयर्स को रिटेन (IPL 2022 mega auction retained players) किया है तो वहीं कुछ फ्रेंचाइजीं अच्छे प्लेयर्स की तलाश कर रही है। इस आईपीएल में शामिल हुई नई टीमें नए कप्तान की तलाश कर रही हैं।

आईपीएल 2022 में शामिल हुई नई टीम लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) बन सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक केएल राहुल लखनऊ फ्रेचाइंजी के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत के पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के मुताबिक मौजूदा समय में अच्छी फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दिल्ली फेंचाइजी को छोड़ अगले आईपीएल सत्र में दूसरी टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल शामिल हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर और शिखर धवन को रिलीज कर दिया। आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता रही थी।

आईपीएल ट्राफी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

शिखर धवन को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। जिसके बाद शिखर धवन भी अब नई टीम की खोज में जुड़ गए हैं। शिखर धवन इस सीजन की नई टीम के साथ नई भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कप्तानी भी कर चुके है। धवन ने साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हो गए। दिल्ली कैपिटल्स में आने के बाद शिखर धवन ने तीनों सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। धवन ने आईपीएल 2019 में 521 रन बनाए तो वहीं 2020 में 618 रन बनाए और आईपीएल के इस सीजन 587 रन बनाए हैं। जिसके बाद हर फ्रेंचाइंजी की नजर इस बल्लेबाज पर जमीं हुई हैं। 

Tags:    

Similar News