IPL 2022: आईपीएल 2022 में CSK को मिल सकता है नया कप्तान, धोनी की जगह लेगा यह खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग् नेस आईपीएल 2022 के 15 वें सीजन के लिए रविंद्र जडेजा को पहले नबंर के खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था।;
महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)
IPL 2022: आईपीएल 2022 का 15वां सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइंजी तैयारियां शुरू कर दी है। इस क्रम में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के विकल्प को करीब खोज लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को कप्तानी दी जा सकती है। सीएसके फ्रेंचाइंजी का टीम मैनेजमेंट मेगा ऑक्शन से पहले यह परिवर्तन कर सकता है।
चेन्नई सुपर किंग् नेस आईपीएल 2022 के 15 वें सीजन के लिए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को पहले नबंर के खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था। वहीं कप्तान एमएस धोनी को दूसरे नबंर पर चेन्नई ने रिटेन किया था।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेक के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी आईपीएल की शुरुआत से ही कर रहे हैं। और धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल खिताब जीता चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए की राशि देकर आईपीएल 2022 में रिटेन किया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़, तीसरे खिलाड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपए चौथे खिलाड़ी मोईन अली को 8 करोड़ रपुए में रिटेन किया है।
जडेजा को बेहतरीन प्रदर्शन का मिल सकता है इनाम
मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीएस के साथ आईपीएल 2022 में बतौर मेंटर जुड़ सकते हैं। रविंद्र जडेजा को चेन्नई की फ्रेंचाइंजी कप्तान के रुप में नियुक्त कर सकती है। बता दें कि रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों में बेहतरीन खेल दिखाया है।
रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2021 में 16 मुकाबले खेल थे। जडेजा ने इन 16 मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए 227 रन बनाए थे। इसके साथ ही 13 विकेट भी चटकाए हैं।