IPL 2022 Retention Updates: आईपीएल 2022 रिटेंशन में फेंचाइंजी ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, लगाई भारी रकम

IPL 2022 Retention Live Updates: आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों का रिटेंशन शुरू हो चुका है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-11-30 16:00 GMT

IPL 2022 Retention Live: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का रिटेंशन शुरु होगा चुका है। फेंचाइंजी खिलाड़ियों को रिटेंशन करना शुरु कर चुकी है। रिटेंशन की पल पल की अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे। 

Live Updates
2021-11-30 16:55 GMT

राजस्थान रॉयल्स ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। राजस्थान ने पहले नबंर पर संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया। वहीं दूसरे नबंर पर जोस बटलर को 10 करोड़ में रिटेन किया वहीं तीसरे नबंर पर यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया।


2021-11-30 16:48 GMT

कोलकाता नाइटराइडर्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। पहले नबंर पर केकेआर ने एंड्यू रसेल को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया। दूसरे नबंर पर वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ में रिटेन किया गया है। वहीं तीसरे नबंर पर ऑलराउंडर वेकटेंश अय्यर को 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। चौथे नबंर पर सुनील नरेन को 6 करोड़ में रिटेन हुए हैं। 


2021-11-30 16:43 GMT

दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत को 16 करोड़ देकर रिटेन किया। दूसरे नबंर पर अक्षर पटेल को 9 करोड़ रुपए में रिटेन किया, तीसरे नबंर पर पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया गया। चौथे आखिरी नबंर पर एनरिच नॉर्टजे को 6.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया।


2021-11-30 16:37 GMT

चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। कप्तान एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपए, रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ मोईन अली को 8 करोड़ रुपए और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया।

 

2021-11-30 16:32 GMT

सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। कप्तान केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया, दूसरे खिलाड़ी अब्दुल समद को 4 करोड़ और उमराम मलिक को भी 4 करोड़ देकर ही सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। 


2021-11-30 16:26 GMT

पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया। अर्शदीप सिंह और मयंक अग्रवाल को रिटेन किया है। मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ में रिटेन किया। वहीं अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। 

2021-11-30 16:19 GMT

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया। दूसरे नबंर पर ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।  


2021-11-30 16:16 GMT

मुबंई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ देकर रिटेन किया, दूसरे रिटेन हुए खिलाड़ी का नाम जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्हें मुबंई ने 12 करोंड में रिटेन किया। तीसरे नबंर पर मुबंई ने सूर्यकुमार को 8 करोड़ देकर रिटेन किया है।  कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में मुबंई ने रिटेन किया। 



2021-11-30 16:10 GMT

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को मुबई इंडियंस ने रिटेन किया। 

Tags:    

Similar News