MI vs RR IPL 2021: मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।;
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। राजस्थान ने मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया।
राजस्थान के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 18.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है, तो वहीं हैदराबाद की 6 मैचों में यह चौथी हार है और टीम 7वें नंबर पर है।
मुंबई ने शानदार शुरुआत की। क्विंटन डिकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 49 रन बनाए। रोहित को क्रिस मॉरिस ने पवेलियन भेजा। इसके बाद उतरे सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डिकॉक और क्रुणाल पंड्या ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। डिकॉक ने 70 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 विकेट पर 171 रन ही बना पाई। कप्तान संजू सैमसन ने 42 रन, जोस बटलर ने 41 रन, शिवम दुबे 35 रन और यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों की पारी खेली।