IPL 2021: पंजाब-मुंबई की जंग, दोनों टीमों की ये होगी प्‍लेइंग-11!

लगातार तीन मैचों में हार का सामना करने वाली पंजाब के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना चुनौती है।;

Newstrack Network :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update:2021-04-23 14:30 IST
मैच के दौरान बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

चेन्नई: आईपीएल में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI)और पंजाब किंग्स (PBKS)के बीच मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों ही इस मैच जीत हासिल करना चाहेंगी। लगातार तीन मैचों में हार का सामना करने वाली पंजाब के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना चुनौती है।

बीते दोनों ही मैचों में पंजाब का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। मुंबई के खिलाफ टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद कम है। कोच और कप्तान को रणनीति बेहतर करने की आवश्यकता है।
मुंबई इंडियंस को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बीते मैच में हराया था। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में दो मैच जीत चुकी है और उसकी स्थिति पंजाब किंग्‍स से बेहतर है। मुंबई इंडियंस की टीम दो जीत के साथ अंक तालिका में टॉप-4 में शामिल है। रोहित शर्मा की टीम के बल्‍लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जो चिंता का सबब बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस मैच में दोनों टीमें क्या बदलाव करती हैं। 

ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्‍स- केएल राहुल (कप्‍तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हूडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्‍स, फेबियन एलेन/रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्‍तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह।


Tags:    

Similar News