IPL Live Score RR VS PBKS: आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, कार्तिक त्यागी ने किया कमाल

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-21 13:49 GMT
Live Updates - Page 2
2021-09-21 15:09 GMT

राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिर गया है। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लियाम लिविंगस्टोन को अर्शदीप सिंह ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराकर आउट किया। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12.2 ओवर में 118-3 है। 



2021-09-21 15:05 GMT

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 28 गेंदों पर 45  रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरी छोर पर लियाम लिविंगस्टोन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। लियाम लिविंगस्टोन महज 16 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के मदद 26 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11.4 ओवरों में 116-2 रन है। 


2021-09-21 14:47 GMT

राजस्थान रॉयल्स को लगा दूसरा झटका। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। संजू सैमसन को इशान पारेल ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर आठ ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 76-2 है। 

2021-09-21 14:32 GMT

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लुईस ने 21 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वही दूसरे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।  राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6 ओवरों में 53-1 है। 


2021-09-21 14:21 GMT

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की है। एविन लुईस 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुईस ने अभी तक पांच चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल 8 गेंदों 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 ओवरों में 53-0 रन है।

Tags:    

Similar News