MI VS RCB Highlights: RCB ने मुंबई को 54 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने ली हैट्रिक

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला युएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-26 13:52 GMT

आरसीबी के कप्तान कोहली और एमआई के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

MI VS RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 14 वें सीजन में आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore ) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला युएई (UAE) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में  भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Shatma) ने टॉस (Toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।जिसके बाद रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर पहले बल्लेबाजी करेगी।  

मुंबई इंडियंस की प्लेइिंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स की प्लेइिंग इलेवन (Royal Challengers Playing 11)



Live Updates
2021-09-26 17:57 GMT

मुंबई इंडियंस 18.1 ओवर में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई के चार बल्लेबाजों को आउट करके मुंबई को 54 रनों से हरा दिया है। हर्षल पटेल ने लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट करके मुंबई को पूरे मैच से बाहर कर दिया। हर्षल पटेल ने हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, और राहुल चहर को 17ओवर की पहली तीन गेंदों पर आउट किया। और आरसीबी की जीत को निश्चित कर दिया। 


2021-09-26 17:45 GMT

हर्षल पटेल ने राहुल चहर को आउट करके आईपीएल 2021 की पहली हैट्रिक ले ली है। हर्षल पटेल ने राहुल चहर को पहली गेंद पर शून्य के स्कोर एलबीडब्लू बोल्ड करके इतिहास रच दिया। मुंबई का स्कोर 17.2 ओवर में 111-8 रन है।


2021-09-26 17:38 GMT

हर्षल पटेल ने लगातार दो गेंदों पर मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन। हर्षल पटेल ने पहले हार्दिक पांड्या को 3 रनों पर आउट किया। उसके बाद कीरोन पोलार्ड को 7 रन पर आउट किया। मुबंई इंडियंस का स्कोर 16.3 ओवर में 106 रन है। 



2021-09-26 17:26 GMT

मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवा विकेट गंवाया। सुर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सुर्यकुमार यादव को मोहम्मद सिराज ने यजुवेंद्र चहल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 15 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन है। मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों पर 67 रनों की जरूरत है। 

2021-09-26 17:17 GMT

मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। कृणाल पांड्या 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कृणाल पांड्या को ग्लेन मैक्सवेल ने क्लीन होल्ड करके आउट किया। मुंबई इंडियंस का ने चार विकेट पर 14 ओवर में 97 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 14 ओवर 97-4 रन है। 


2021-09-26 17:02 GMT

रोहित शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ईशान किशन को यजुवेंद्र चहल ने हर्षल पटेल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुबंई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर 82-3 रन है। 


2021-09-26 16:58 GMT

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका। कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  मुंबई इंडियंस का का स्कोर 10 ओवर में दो विकेट पर 79 रन है। 



2021-09-26 16:44 GMT

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्विंटन डी कॉक को यजुवेंद्र चहल ने ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 23 गेंदो पर 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 ओवर में  एक विकेट पर 69 रन बनाए हैं। मुंबई का स्कोर 8 ओवर में 69-1 रन है। 


2021-09-26 16:27 GMT

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाजों ने की आक्रामक शुरुआत। रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा अब तक 5 चौके लगा चुके हैं। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 12 गेंदो पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन है। आरसीबी का स्कोर 5 ओवर 51-0 रन है। 


2021-09-26 15:53 GMT

आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। आरसीबी के अखिरी दो ओवरो में मात्र 9 रन बने। 19 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को आउट करके आरसीबी को 165 रनों पर रोका। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 166 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 166 रन बनाने होंगे।   


Tags:    

Similar News