Jharkhand : गांधी जयंती पर हजारीबाग पर पहुंचे पीएम मोदी, हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर किया प्रहार

Jharkhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर झारखंड के हजारीबाग पहुंचे, यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-02 17:03 IST

Jharkhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर झारखंड के हजारीबाग पहुंचे, यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भष्टाचार में आंकठ डूबी हुई है, गरीबों के राशन के पैसे को डकार गई है, जल जीवन मिशन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां झारखंड को 80 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ ही आदिवासियों की शिक्षा के लिए 40 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों का उद्घाटन किया और धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की भी शुरुआत की। उन्होंने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं, गरीबों, पिछ़डों, दलितों और आदिवासियों के हक पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने पेपरलीक का जिक्र करते हुए कहा कि यहां लाखों रुपए में पेपर बेचकर करोड़ो रुपए कमाए जा रहे हैं। यही पैसा उनके मालिकों तक ऊपर तक पहुंचाया जाता है।

परिवर्तन के बाद ही होगा बदलाव

उन्होंंने कहा कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पहले वाली नहीं रही है, कांग्रेस और आरजेडी की भाषा बोलने लगी है। उन्होंने भाषा ही नहीं, चरित्र भी बदल गया है। उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि इन्होंने यहां के इकोसिस्टम पर कब्जा कर लिया है। राज्य के विकास में ये गठबंधन (जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी) बड़ी बाधा है। यहां विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। इसके बाद ही नई सुबह की शुरुआत होगी। 

अगले माह हो सकते हैं चुनाव

बता दें कि झारखंड सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले यहां नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यहां कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए अभी चुनाव आयोग ने कोई भी घोषणा नहीं की है। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव - 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य की 30 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं।

Tags:    

Similar News