Jharkhand: रांची में सरना झंडा के अपमान से तनाव, सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन जारी...150 से ज्यादा लोग हिरासत में

Jharkhand News : रांची में सरना झंडा के अपमान के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है। राजधानी के बिरसा चौक पर बवाल और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। आवागमन भी प्रभावित हुआ है। एहतियातन सभी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है। सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Update: 2023-04-08 17:01 GMT

Jharkhand News : रांची में सरना झंडा के अपमान से तनावपूर्ण स्थिति है। शनिवार (08 मार्च) की सुबह से ही झारखंड पाहन महासंघ सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों तथा सरना समिति के सदस्य 'सरना झंडा' उखाड़ने और जलाने के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए। झारखंड की राजधानी रांची में कई जगहों पर लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर यातायात को रोका। प्रदर्शन से आवागमन प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए सभी इलाके में जवानों को तैनात किया गया है। मुख्य रूप से बिरसा चौक (Birsa Chowk) इलाके में लोगों का प्रदर्शन देखा जा रहा है।

बवाल के मद्देनजर पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया है। शहर में 40 मजिस्ट्रेट तथा 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग अभी भी सड़क पर मौजूद हैं। पुलिस हर इलाके में वीडियो रिकॉर्डिंग करवा रही है। इनमें कई अतिसंवेदनशील क्षेत्र भी हैं। इसका मकसद सड़क पर बवाल करने वालों को चिन्हित करना है। शहर में आम लोगों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन दस्ता और एंबुलेंस की तैनाती भी की गई है।

सरना झंडा को उखाड़ फेंका, हुआ बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में रांची बंद का कारण लालपुर इलाके में स्थित करम टोली में आदिवासी जमीन पर लगे सरना झंडा को सरहुल के दिन असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ फेंकना बताया जा रहा है। जिसके विरोध में कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया। फलस्वरूप आज बंद देखा गया।

सड़कों पर जली टायर, धारा- 144 लगा

एक मिनट के वीडियो में लोगों को सरना झंडे लिए देखा जा सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में सरना झंडा, रांची बंद आदि जैसे बैनर देखे जा रहे हैं। सड़कों पर टायर जलाए गए। महिलाएं सफेद कपड़ों में दिखीं। कुछ प्रतीक स्वरुप लाल साड़ी पहने दिखीं जो सरना ध्वज के समान थी।

इससे पहले, केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले एक दिन पहले शाम में आदिवासी निकायों ने रांची में मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के घर और सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा- 144 लगाई गई थी।

Tags:    

Similar News