MahaKumbh 2025 PM Modi visit Prayagraj: पीएम पहुंचे प्रयागराज, करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Update:2024-12-13 14:18 IST
Live Updates - Page 2
2024-12-13 04:42 GMT

विश्व शांति के लिए मां गंगा से करेंगे प्रार्थना

प्रधानमंत्री महाकुंभ के वैश्विक आयोजन की सफलता की कामना करने के साथ ही विश्व शांति के लिए भी मां गंगा से प्रार्थना करेंगे। करीब 20 मिनट तक पूजा के बाद पीएम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर मां गंगा की आरती भी उतारेंगे।

2024-12-13 04:41 GMT

सात वैदिक आचार्य कराएंगे पूजा

प्रधानमंत्री संगम पर दोपहर 12ः15 बजे पहुंचेंगे। काली मछली निशान वाले तीर्थ पुरोहित पं. दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में सात वैदिक आचार्य पूजा कराएंगे। अमृत कलश की पूजा के लिए तैयार की गई भव्य जेटी पर मंत्रोच्चार के साथ पहले गौरी-गणेश का पूजन होगा।

Tags:    

Similar News