गंगा और यमुना की सफाई के बाद अन्य नदियां भी कहेंगी मी टू : उमा भारती

Update: 2018-10-11 03:47 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि गंगा और यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी। इस समय पूरे देश में ‘मी टू’ आंदोलन यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा के खिलाफ एक अभियान है जो सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। जिसमें नामचीन हस्तियों के नाम आने से पूरे देश में तूफान मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें ......उमा भारती पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बाबा रामदेव , देनी पड़ रही है सफाई

उन्होंने कहा, ‘नदियों को बचाने के लिए देश में यह एक अहम परिघटना है। यह गंगा और यमुना से शुरू होगी और तब देश और विदेश की अन्य नदियां भी #MeToo का आह्वान देंगी यानी मेरे लिए भी आंदोलन शुरू करो।

यह भी पढ़ें ......अयोध्या : हम जल्द से जल्द चाहते हैं राम मंदिर का निर्माण – केंद्रीय मंत्री उमा भारती

गंगा के लिए न्यूनतम प्रवाह, जिसे उसके रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बनाये रखना है, पर एक सरकारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि जब तक दुनिया के सबसे बड़े जलाशयों में से एक इस नदी की समस्याएं समझी नहीं जातीं।

उन्होंने कहा, ‘‘नितिन (गडकरी) जी ने यह कार्यक्रम शुरु किया है और सभी नदियां ‘मी टू’ कहने लगेंगी।

Tags:    

Similar News