नाइजीरियन हमला मामले में 1,200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार

Update:2017-03-29 02:27 IST

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन की पिटाई के मामले में नाइजीरियन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 1,200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कासना पुलिस का कहना है कि 1,200 लोगों में 55 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घायल नाइजीरियन का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें ...नोएडा: छात्र की मौत के बाद नाइजीरियन पर हमले, सुषमा स्वराज ने UP सरकार से मांगी रिपोर्ट

कासना पुलिस ने बताया, कि नाइजीरियन की शिकायत पर धारा- 147,148,323, 307, 364 में 10 नामजद सुरेंद्र भाटी, देंवेंद्र टाइगर, अजीत दौला, अमित लड़पुरा, अमित भाटी, हरेंद्र भाटी, विभूति सिंह, जेजिंदर, बब्बल भाटी, जतन भाटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें ...डीएम गौतमबुद्ध नगर ने नाइजीरियाई डेलीगेशन से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

ये हैं घायल नाइजीरियन

वहीं, 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गंया है। जिन नाइजीरियन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी पहचान आऊनल, इमरान, इंदुरेश अमरावो, प्रिन्सेस अमरावो और इदीयामलु चिकामु है।

आगे पढ़ें पूरी खबर ...

इन्हें भेजा गया जेल

इसके अलावा कासना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विपिन खारी, अभिषेक, श्याम लोहिया, अनिल चौहान व रविंद्र को जेल भेज दिया है। बताते चलें कि सोमवार शाम कैंडल मार्च के दौरान कैंडल लोगों ने नाइजीरियन पर हमला कर उन्हें पीटा था। इसमें एक नाइजीरियन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

सुषमा ने किया था ट्विट

इसके बाद विदेश सुषमा स्वराज ने सीएम को ट्विट कर पूरे मामले को संज्ञान में लेने को कहा था। जिसके बाद गौतमबुद्धनगर के डीएम के अलावा एसएसपी ने नाइजीरियन एसोसिएशन के साथ बैठक की थी।

Tags:    

Similar News