ब्रिटेन में लेबर पार्टी की महिला सांसद पर हमला, गोली-चाकू से मौत

Update: 2016-06-16 18:44 GMT

लंदनः ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय महिला सांसद जो कॉक्स पर उत्तरी इंग्लैंड स्थित उनके संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को गोली और चाकू से हमला किया गया। इससे गंभीर रूप से वह घायल हुईं और हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। यह घटना ब्रिटेन के यूरोपीय संघ सदस्यता पर महत्वपूर्ण जनमत संग्रह से पहले हुई है।

कैसे हुई घटना?

-सांसद जो कॉक्स अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रही थीं।

-यहां कहासुनी के बाद उनपर हमला किया गया।

-सांसद को एयर एंबुलेंस से 'लीड्स जनरल इनफर्मेरी' लाया गया, जहां उनकी मौत हुई।

-इस हमले में एक और व्यक्ति घायल हुआ, उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

-वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने जांच में मदद की अपील लोगों से की है।

-हमले के संबंध में 52 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

-पुलिस के मुताबिक उसके पास से बंदूक समेत कई हथियार जब्त किए गए हैं।

-इस शख्स को बीरस्टाल की मार्केट स्ट्रीट के पास गिरफ्तार किया गया।

Tags:    

Similar News