बुराड़ी कांड: घर में संदिग्ध स्थिति में मिले 11 लोगों की मौत का वीडियो वायरल

Update: 2018-07-02 04:48 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शवों का अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है। वीडियो में सभी शव रस्सी से लटके हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो 1 मिनट 15 सेकंड्स का है।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी कांड: पुलिस के हाथ लगे रजिस्टर में लिखी थी 30 जून को भगवान से मिलने की बात

बता दें, रविवार सुबह ये सभी शव मिले। इन 11 शवों में से सात महिलाएं और चार पुरुष हैं। सभी की मौत कैसे हुई, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। यह मामला दर्ज कर केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

यहां देखें वीडियो:

[playlist data-type="video" ids="249797"]

Tags:    

Similar News