गोवंश से भरा ट्रक पलटा,12 गायों की मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंक दी गाड़ी

Update: 2016-06-02 08:17 GMT

फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ के महादेव नगर में देर रात 40 गायों से भरा ट्रक अचानक पलट गया। इससे करीब एक दर्जन गायों की मौत हो गई। मृत गायों को देख भीड़ आक्रोशित हो गई। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Full View

क्‍या है मामला

-थाना रामगढ़ के महादेव नगर में गायों से भरा ट्रक अचनाक पलट गया।

-इसमे 40 गाय ​थीं जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई।

-ट्रक के पलटने की आवाज से आस-पास के लोग जाग गए और मोके पर पहुंच गए।

-उन्होंने ट्रक में से गायों को निकाला।

-इस दौरान मृत गायों को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी।

-मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की इस दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की बाद में पुलिस ने लोगों को शांत किया।

क्या कहा आस-पास के लोगों ने

-एक 18 चक्का ट्रक में 40 गायों को ले जाया जा रहा था जो पलट गया जिसमे कई गायों की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News