COUNTDOWN START: इसरो लॉन्च करेगा एक साथ 20 सैटेलाइट, एक गूगल का भी

Update:2016-06-20 16:56 IST
COUNTDOWN START: इसरो लॉन्च करेगा एक साथ 20 सैटेलाइट, एक गूगल का भी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने सोमवार को 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण को लेकर काउंट डाउन शुरू कर दिया है। इस उपग्रहों का प्रक्षेपण बुधवार को होना है।

गूगल का सेटेलाइट भी होगा लॉन्च

-उल्लेखनीय है कि इसरो पहली बार गूगल की किसी कंपनी की ओर से बनाए गए हाईटेक उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च करने जा रहा है।

-इसे बुधवार को श्रीहरिकोटा से अन्य 19 उपग्रहों के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

-इन उपग्रहों को बुधवार सुबह 9.25 बजे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट पोर्ट से किया जाएगा।

क्या है खास ?

-इस रॉकेट का मुख्य और सबसे वजनी हिस्सा पृथ्वी के अवलोकन से संबंधित 725.5 किलोग्राम का काटरेसैट-2 सीरीज का उपग्रह है।

-अन्य 19 उपग्रहों में 560 किलोग्राम के अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के साथ-साथ चेन्नई के सत्यभामा यूनिवर्सिटी और पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के दो उपग्रह शामिल हैं।

-पीएसएलवी अपनी 36वें प्रक्षेपण के दौरान 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

-इसकी लागत अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों की तुलना में 10 गुना कम होगी।

Tags:    

Similar News