मुलायम बोले-पार्टी मैंने बनाई है, मैं शिवपाल और अमर सिंह को नहीं छोड़ सकता

Update:2016-10-24 11:26 IST

लखनऊ: सपा में जारी संघर्ष के बीच मुलायम सिंह पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पार्टी बनाने में मैंने बहुत संघर्ष किया। इमरजेंसी के दौरान मैं जेल गया। यह कौन नहीं जानता। लोहिया जी के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ा। मुलायम ने कहा पार्टी बनाने में मैंने बहुत संघर्ष किया है। जो लोग उछल रहे हैं वो एक डंडा भी झेल नहीं पाएंगे।

क्या बोले मुलायम

पार्टी में चल रहे झगड़े से बहुत दु:खी हूं।

पार्टी मैंने बनाई हैं अखिलेश ने नहीं।

गुंडागर्दी करते हों मेरे से बड़ा गुंडा कोई नहीं है।

गरीबों और किसानों के लिए संघर्ष किया।

जो अखिलेश भईया के नारे लगा रहे हैं उन्हें क्या पता मैंने लड़ाई कैसे लड़ी।

मुख्तारी अंसारी का सम्मानित परिवार।

मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं।

शिवपाल यादव आम जन के नेता हैं।

जो लोग उछल रहे हैं वो एक भी लाठी सह नहीं पाएंगे।

अमर सिंह ने मेरी बहुत मदद की वह मेरे भाई हैं।

मुलायम ने अखिलेश से कहा कि तुम अमर सिंह को गाली देते हो।

समाजवादी पार्टी टूट नहीं सकती।

शिवपाल के कामों को कभी भूल नहीं सकता।

शिवपाल मुझे कुर्सी पर बैठाता था और खुद जमीन पर बैठता था।

शिवपाल और अमर के खिलाफ नहीं सुन सकता। वह मेरे भाई हैं।

Tags:    

Similar News