ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत को ऐसे हो सकता है फायदा

Update: 2018-11-04 03:36 GMT

नई दिल्ली: ईरान से तेल आयात पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों से अमेरिका ने भारत को 180 दिनों की मोहलत दी है। वहीं, ऐसी स्थिति में भारत एक नए मोर्चे पर काम कर रहा है। इस मोर्चे से देश को फायदा मिल सकता है। बता दें, भारत और ईरान एक व्यवस्था पर साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इतंजार की घड़ियां हुई खत्म, सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आज, कल से दौड़ेंगे वाहन

इस व्यवस्था के तहत ईरान से तेल आयात करने के बाद भारत अपने ही देश के बैंक में इसका पेमेंट अपनी मुद्रा यानी रुपए में कर पाएगा। अमेरिका के प्रतिबंध ईरान से संबंध रखने पर सोमवार से प्रभावी हो रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना है। वहीं, पेमेंट की बात करें तो यूको बैंक के एक अकाउंट में भारत पेमेंट की पुरानी व्यवस्था को बहाल करेगा।

यह भी पढ़ें: अमेठी में फ़्लाप हुई आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, जिम्मेदारों पर लगा गई प्रश्न चिन्ह

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूको बैंक का एक्सपोजर नहीं हैं, जिसकी वजह से ईरान से तेल आयात करवाने के बाद पेमेंट देने में प्रतिबंधों का वैसा खतरा नहीं होगा। फिलहाल तो ईरान को पेमेंट दो हिस्सों में किया जाता रहा है। इस पेमेंट के तहत यूको बैंक के खाते में 45 फीसदी पेमेंट किया जाता था, जबकि 55 फीसदी पेमेंट यूरो में होता था।

यह भी पढ़ें: जजों की नियुक्तिः सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार और गोविंदाचार्य

इस व्यवस्था की खास बात ये भी है कि अगर ईरान के बैंक बैन भी हो जाते हैं तो इसके बाद भी पेमेंट किया जा सकेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम (इंटरनैशनल पेमेंट सिस्टम) से ईरान के बैंक बैन होते हैं, इसके बावजूद भी भारत तेल आयात की पेमेंट करने में सक्षम होगा।

Tags:    

Similar News