पाकिस्तानी विश्लेषक की चेतावनी, भारत से युद्ध हुआ तो नक्शे से मिट जाएगा पाक

हसन निसार ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को कोसते हुए कहा कि पाकिस्तान जब तब भारत को एटॉमिक हमले की धमकी देता रहता है। लेकिन पाकिस्तान ने कभी यह नहीं सोचा कि अगर युद्ध छिड़ गया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे में केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।

Update: 2016-10-01 15:46 GMT

नई दिल्ली: पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। उसे अपना अस्तित्व बचाना है, तो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बात मान लेनी चाहिए। यह किसी भारतीय नेता का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एक राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार हसन निसार का सुझाव है। हसन ने यह सुझाव ऐटमी हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी कर्ताधर्ताओं को दिया है। 'दुनिया न्यूज' से हुई बातचीत में हसन निसार ने कहा है कि पाकिस्तान में पागलों का हुजूम है।

अशिक्षितों की भीड़

-हसन निसार ने दुनिया न्यूज से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में जाहिलों और अनपढ़ों की भीड़ है।

-पाकिस्तान के रवैये पर अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इन जाहिलों को पता ही नहीं कि एटम बम क्या होता है।

-हसन ने कहा कि भारत की जनसंख्या 100 करोड़ से ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान की कुल आबादी मात्र 20 करोड़ है।

-उन्होंने कहा कि अगर यह मान भी लिया जाए कि पाकिस्तान एटमी जंग में भारत का चार गुना नुकसान कर देगा, तो भी भारत में 20 करोड़ बच जाएंगे, और आपके पास कुछ नहीं होगा।

हसन की चेतावनी

-हसन निसार ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसलिए ये पाकिस्तानी होश में रहें।

-उन्होंने कहा कि पागलों का यह अजीब हुजूम है, जो अपनी बर्बादी का जश्न मनाता है।

-हसन निसार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का यह पागलपन पुराना है।

उकसा कर बनाया दुश्मन

-हसन निसार ने पाकिस्तान हुकूमत को कोसते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उकसा-उकसा कर एक दुश्मन बना लिया। फिर एटम बम बना लिया।

-उन्होंने पाकिस्तान से कहा कि आपने एटम बम तो बना लिया लेकिन अपने बच्चे को किताब नहीं दी। मरीजों को इलाज नहीं दिया। अपने लोगों को इंसाफ नहीं दिया। बस एटम बम बना लिया।

इतिहास बन जाएगा पाकिस्तान

-हसन निसार ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को कोसते हुए कहा कि पाकिस्तान जब तब भारत को एटॉमिक हमले की धमकी देता रहता है।

-लेकिन पाकिस्तान ने कभी यह नहीं सोचा कि अगर युद्ध छिड़ गया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।

Tags:    

Similar News