PM मोदी, CM योगी ने Twitter पर दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

मोदी ने संस्कृत के महान कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर ट्वीट किया, "वाल्मीकि जयंती की बधाई। एक महान ऋषि और महान साहित्यकार। उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।"

Update: 2017-10-05 04:56 GMT
और जब पीएम मोदी ने रुकवाया काफिला, गाड़ी से उतर कर मिले इस बुजुर्ग से

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।



मोदी ने संस्कृत के महान कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर ट्वीट किया, "वाल्मीकि जयंती की बधाई। एक महान ऋषि और महान साहित्यकार। उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।"

ऋषि वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता के रूप में विख्यात हैं। उनके द्वारा लिखी गई रामायण में 24,000 श्लोकऔर उत्तर कांड समेत सात कांड हैं।



यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Tags:    

Similar News